निर्माणाधीन एनएच पर पलटा ट्रोला, बाइक को लिया चपेट में
प्रतापगढ़, @dainikkhabraan। धमोतर थाना क्षेत्र के बारावरदा नर्सरी के पास भूतियावर घाटी में शुक्रवार सुबह ८ एक ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया और खाई में पलट गया। इससे बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बाइक पर सवार तीन युवक घायल
प्रतापगढ़ के धमोतर थाना क्षेत्र के बारावरदा नर्सरी के पास भूतियावर घाटी में शुक्रवार सुबह ८ एक ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया और खाई में पलट गया।
इससे बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
यहां एनएच ५६ का निर्माण कार्य जारी है। इसे बारावरदा नर्सरी के पास भूतियावर घाटी में रोड को ऊंचा किया गया है।
इसके साइडों पर संकेतक नहीं है। ऐसे में सुबह एक ट्रोले ने बाइक को चपेट में लेते हुए पलट गया। इससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है।
एनएच ५६ की पुलिया नर्सरी के पास बनी पुलिया दोनों तरफ से घटिया निर्माण होने से ट्रोला पलट गया। मोटरसाइकिल ट्रोले के नीचे दबी गई। जबकि तीनों सवार दूर जा गिरे।

