प्रेग्नेंट होने पर पता चला 7 महीने पहले हुआ रेप: पेट दर्द पर हॉस्पिटल ले गए, जन्म के बाद बच्चे की मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार
बहरोड़/अलवर, @dainikkhabraan। अलवर के बहरोड़ के मांढण थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से रेप का मामला सामने आया। हैरानी की बात यह रही कि महिला के परिजनों को भी नहीं पता चला युवती 7 महीने की प्रेग्नेंट है।
पेट दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इसका खुलासा हुआ। मामला सामने आने के बाद परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करावाया। इसके बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मांढण थाना क्षेत्र के एक गांव में अविवाहित युवती के साथ 7 महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। जब युवती गर्भवती हुई और पेट में दर्द हुआ तब मामले का खुलासा हुआ।
युवती के डिलवरी भी हो गई । नवजात शिशु के जन्म लेने के कुछ देर बाद मौत भी हो गई। नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के 10 घंटे के अंदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
डॉक्टर ने बताया गर्भवती है युवती
डीएसपी मदनलाल रॉयल ने बताया कि युवती के पेट में दर्द होने पर उसे परिजन मांढण अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने युवती को गर्भवती बताया। जब युवती से जानकारी ली गई तो रेप की घटना का पता लगा। परिजन ने नामजद मामला दर्ज करवाया। युवती की तबीयत खराब होने पर बहरोड़ रेफर किया गया। जहां उसकी डिलीवरी हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी गांव नंगली बलहिर निवासी युवक लोकेश शर्मा और रवि सिंह को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच बहरोड़ डीएसपी मदनलाल रॉयल कर रहे हैं।

