घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म, विवाहिता से दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने की धमकी, मामला दर्ज
चूरू, @dainikkhabraan। गांव पुनरास में एक 28 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म करने और बनाए गए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने आदि को लेकर सोमवार को थाने में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
एएसआई सुमेरसिंह मीणा के अनुसार पुनरास की विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि 12 नवंबर की रात को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव का ही नरेश पुत्र शीशपाल जाट घर में घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

