जैसलमेर-बाड़मेर रोड़ पर सैलानियों की देर रात कार पलटने से तीन गंभीर घायल…

दुनिया देश बाड़मेर राजस्थान राज्य

जैसलमेर बाड़मेर रोड़ पर सैलानियों की देर रात कार पलटने से तीन गंभीर घायल

जैसलमेर, @दैनिक खबरां। जैसलमेर बाड़मेर रोड़ पर छोड़ गांव के पास रविवार देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि पर्यटकों की स्कोर्पियो गाड़ी जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से दूर जा गिरी जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए ।

राह गुजरते अन्य वाहन चालकों ने घायलों को कार से निकाल कर जैसलमेर जवाहिर चिकित्सालय भिजवाया। जहां उपचार जारी है ।