राजस्थान: विश्व बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विधानसभा भवन पर नीली रोशनी….

जयपुर राजस्थान राज्य

विधानसभा जयपुर

विश्व बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विधानसभा भवन पर नीली रोशनी….

जयपुर, @dainikkhabraan। विश्व बाल दिवस 20 नवम्बर की पूर्व संध्या 19 नवम्बर को राजस्थान विधानसभा भवन पर नीली रोशनी की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर बाल अधिकारों की जागरूकता के लिए विधानसभा पर नीली रोशनी की गई।

यूनिसेफ द्वारा बाल अधिकारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए ‘गो ब्लू‘ अभियान चलाया जा रहा है। यूनिसेफ विश्व भर में बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, सुरक्षा व पोषण के लिए कार्य करता है। विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को भी विधानसभा भवन पर नीली रोशनी की जाएगी।