शारदा कंवर बनी राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ हैण्डबाल प्लेयर….

खेल चुरू बीकानेर

शारदा कंवर बनी राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ हैण्डबाल प्लेयर

चूरू/बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर संभाग के चूरू जिले की टीम की तेज- तर्रार खिलाड़ी शारदा कंवर को श्रीगंगानगर में सम्पन्न हुई 65 वीं राज्य स्तरीय छात्रा हैण्डबाल प्रतियोगिता ( 19 वर्षीय ) के फाइनल में मेजबान गंगानगर को 10 के मुकाबले 17 गोल से हराकर खिताब जीतने वाली चूरू जिले की टीम की तेज- तर्रार खिलाड़ी शारदा कंवर को राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।

भारतीय खेल प्राधिकरण की हैण्डबाल कोच सुमन पूनिया ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय , लोहा में संचालित साई सेंटर की खिलाड़ी शारदा कंवर राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य के रूप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। दल प्रभारी नीतू तोमर व दल प्रशिक्षक सोनू कुमार के अनुसार शारदा, माया, भंवरी और भगवती के दमदार प्रदर्शन से चूरू की छात्राओं ने प्रतियोगिता में खेले सभी मैचों में विजय प्राप्त की तथा अधिकांश मैचेज में एकतरफा जीत के साथ अपना दबदबा बनाये रखा।

टीम की शानदार जीत पर राजस्थान हैण्डबाल संघ के उपाध्यक्ष शशिकुमार गौड़ ने सभी खिलाड़ियों को चूरू की चमक बरकरार रखने के लिये बधाई दी। राज्य स्तरीय हैण्डबाल में विगत एक दशक से भी अधिक समय से वर्चस्व बनाये रखने पर जिले की हैंडबॉल खिलाड़ियों को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार महर्षि, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक निसार अहमद खान, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल डूडी , वरिष्ठ प्रशिक्षक रविप्रकाश गौड़, ग्राम पंचायत लोहा के सरपंच भंवरलाल पूनिया, उपसरपंच ओमप्रकाश बुडानिया, प्रधानाचार्य अयूब खान, नेशनल प्लेयर प्रियंका कंवर, मुकेशसिंह परिहार, दिग्विजयसिंह राठौड़, शिवाराम मेघवाल, बाबूलाल, नेशनल प्लेयर प्रियंका कंवर, अनुसूइया कड़वासरा, ममता ढाका, सुबीता, सरोज कड़वासरा, पूजा जाट सहित जिले के अनेक खेलप्रेमियों ने बधाई दी।