मां-बेटी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किए अपलोड, अब कर रहा ब्लैकमेल….

बीकानेर

मां-बेटी के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किए अपलोड, पिता को मारने की धमकी देकर नाबालिग से वीडियो बनवाए, फिर मां को किया ब्लैकमेल

पाली, @दैनिक खबरां। पाली में एक नाबालिग और उसकी मां का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक वीडियो के जरिए उन्हें काफी दिन से ब्लैकमेल कर रहा था। रुपयों की डिमांड कर रहा था। ऐसा नहीं करने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए।

पुलिस के अनुसार एक विवाहिता और उसकी बेटी को दो अज्ञात नंबर से लगातार कॉल आते थे। आरोपी ने पहले बालिका को कॉल लगाया। उसे अपनी बातों में फंसा लिया। अश्लील वीडियो बनाने को कहा। बालिका ने मना किया तो आरोपी उसके पिता को जान से मारने की धमकियां देता रहा। नाबालिग घबरा गई। नाबालिग ने अश्लील वीडियो बनाया। जो आरोपी ने तकनीकी सहायता से उसके मोबाइल से ट्रांसफर कर लिया।

मां से भी वीडियो बनवाए
उसके बाद आरोपी ने बालिका की मां को फोन किया। उसकी बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी। नाबालिग की मां को भी अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। इतने में भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने विवाहिता के पति को कॉल कर उसकी बेटी और पत्नी का अश्लील वीडियो खुद के पास होने की बात कही और रुपयों की डिमांड की। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पीड़ित ने सोजत रोड थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

नंबर ट्रेस कर रही पुलिस
जिस नंबर से बार-बार कॉल आ रहे थे, पुलिस उन नंबरों की जांच में जुटी है। मामले की जांच कर रहे सोजत सिटी थानाप्रभारी जसवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।