राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने पौधारोपण किया
बीकानेर, @दैनिक खबरां। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चोधरी ने बताया कि बीकानेर प्रवास के दौरान गुरुवार को राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने चौधरी भीमसेन बालो उधान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया तथा मौजूद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचना प्रधोगिक विभाग) के प्रदेश सदस्य व जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा ने बीकानेर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीयो के साथ शामिल होकर समाजिक समरसता का एक स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। गुरुवार को हुए आयोजन में सचिव मनोज चोधरी, प्रदेश सदस्य जयदीप सिंह जावा, ब्लाॅक अध्यक्ष सुमित कोचर, मगनलाल पनेचा, विमल भाटी, पार्षद आजम अली, मनोज जनागल, साजिद सुलेमानी, महिपाल चौधरी, कैलाश गहलोत, रोहित पँडित, हुकमचंद कच्छावा, तोलाराम सियाग, नवीन गोदारा, असंगठित कांग्रेस अध्य्क्ष जाकिर हुसैन नागोरी, बलराज नायक, जितेंद्र नायक, महासचिव इकरामदीन लोहार,अकरम नागोरी, मैक्स नायक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

