डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते पीबीएम अधीक्षक से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, देखें विडियो….

बीकानेर

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते पीबीएम अधीक्षक से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर शहर में डेंगू के प्रकोप के चलते आज शहर सचिव मनोज चोधरी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पीबीएम अधिक्षक प्रमेन्द्र सिरोही से मिला और सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि सरकार आम लोगों को सुविधा देने के लिए बहुत से प्रयास कर रहे हैं उसमें कोई कमी ना रह जाए और बीकानेर के लोगों को कोई तकलीफ ना हो।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में मौजूद प्रदेश सदस्य जयदीपसिंह जावा ने बताया कि आज कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डेंगू वार्ड का भृमण कर आमजन से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं को आमजन से जायजा लिया।

शनिवार के प्रतिनिधि मंडल में शहर जिला सचिव मनोज चौधरी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सूचना प्रधोगिक विभाग के प्रदेश सदस्य व जिला संयोजक जयदीपसिंह जावा, राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अरुण व्यास, ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर मंगन महाराज, युवा कांग्रेस के जितेंद्र नायक व समाजसेवी देवीलाल शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।