क्राइम ब्रांच टीम ने किया सेक्स टूरिज्म का पर्दाफाश एक महिला दलाल गिरफ्तार….

महाराष्ट्र

मुंबई,@दैनिक खबरां। पुलिस के क्राइम ब्रांच ने ‘सेक्स टूरिज्म’ का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो महिला दलालों को गिरफ्तार किया गया है और दो महिलाओं को सेक्स रैकेट से मुक्त करवाया गया है।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक महिला अपने सहयोगियों की मदद से ‘सेक्स टूरिज्म’ करवा रही है। जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और इस महिला को ट्रैप में फंसाकर एक सहयोगी के साथ पकड़ लिया। संबंधित महिला इससे पहले भी 2002 में एक अन्य मामले में पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है।

पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर सेक्स रैकेट से जुड़ी महिला से संपर्क किया। महिला ने गोवा की ट्रिप आयोजित कर साथ में दो लड़कियों को भेजने की बात कही। यानी कस्टमर को लड़कियों के साथ गोवा ट्रिप पर भेजा जाता था। महिला दलाल इस पूरे ट्रिप को ऑर्गनाइज करवाती थी। यह रैकेट लडकी से लेकर होटल तक सारा प्रबंध कर के ग्राहकों से पैसे वसूलने का काम कर रहा था। यह जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है।