जयपुर,@दैनिक खबरां। 36 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। युवक ने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला से 6 लाख रुपए के गहने भी ले लिए। महिला ने पूरी बात पति को बताई। इसके बाद देर रात रामगंज पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
रामगंज की रहने वाली महिला ने बताया कि मई के महीने में उसकी मुलाकात अजगर से हुई थी। उन्हें मकान की तलाश थी। तब अजगर ने उसे मकान दिखाने के लिए बुलाया। उसे मकान में ले जाने के बहाने लाया था। फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। महिला बेसुध हो गई। तब उसके साथ अजगर ने रेप किया। उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। उसे होश आया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

