बीकानेर, @dainikkhabraan। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कमन्यूनिटी बीकानेर कमला काॅलोनी गीता मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को खत्री दिवस व विजयदशमी पर्व पर हरभगवान अनेजा की अध्यक्षता में श्रीराम की पूजा, ज्योत प्रज्वलित एवं अस्त्रों-शस्त्रों की पूजा सहित हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा कमला अनेजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खत्री समाज संगठित नहीं होने के कारण हमारा समाज पूरे देश में राजनैतिक क्षेत्र मे पिछड़ा हुआ है।
उन्होंने समाज को संगठित होने की प्रेरणा दी।बीकानेर विधानसभा पुर्व की अध्यक्षा ज्योति वधवा ने अपने उद्बोधन में मातृ शक्ति का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों मे संस्कार के साथ साथ आत्मबल मे भी सशक्त बनाए।
इस अवसर आज के मुख्य अतिथि सुर्यवंशी प्रेम प्रकाश खत्री ने भी अपने उद्बोधन मे खत्री समाज के शौर्य पूर्ण इतिहास की याद दिलवाते हुए अपने बच्चों को आत्म रक्षार्थ की प्रेरणा दें।
इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल हांडा की अनुशंसा पर बीकानेर कार्यकारणी का भी विस्तार कर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में महिला सचिव पद पर सुश्री नीलम किंगर, कोषाध्यक्ष पद पर सरोज देवी खत्री को मनोनीत किया गया।
बीकानेर विधानसभा पूर्व के अध्यक्ष पद पर सुर्यवंशी नरेंद्र कुमार खत्री तथा बीकानेर विधानसभा पश्चिम के अध्यक्ष पद पर सुर्यवंशी अनिल कुमार पाहुजा को सर्वसम्मति से मनोनीत कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जय श्री-राम के नारो के साथ कमला कॉलोनी मे प्रभातफेरी निकाली गई।

