बीकानेर,@दैनिक खबरां।मेंअभी अभी बीकानेर सूरतगढ़ मार्ग पर महाजन के पास भीषण सड़क दुर्घटना की खबर मिली है जिसमें एक युवक की मृत्यु की खबर सामने आई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार जिले के महाजन के पास ट्रक पिकअप और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई इस भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार गाड़ियों के बीच में फस गया और इस घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना में 5 लोगों के घायल होने की समाचार हैं। फिलहाल मृतकों और घायलों के बारे में पुरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

