राजस्थान: 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मात्र 9 दिन में ही 20 साल की सजा सुनाई, राजस्थान का सम्भवतः पहला मामला…..

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

बड़ी कार्रवाई,

जयपुर, @dainikkhabraan। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-3 महानगर प्रथम ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त कमलेश मीणा को 20 साल की सजा सुनाई है। फैसला मात्र 9 दिन में हो गया। इसके साथ ही अदालत ने अभियुक्त पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

पुलिस (Jaipur News) की ओर से घटना के 12 घंटे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर 6 घंटे में आरोप पत्र पेश किया था। वहीं, कोर्ट (Pocso Court) ने भी तत्परता दिखाते हुए महज पांच कार्य दिवस में सुनवाई पूरी कर अभियुक्त को सजा सुनाई है।

ट्रायल के दौरान अस्पताल में भर्ती पीड़िता के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराए गए।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक रचना मान ने अदालत को बताया कि गत 26 सितंबर की शाम 9 साल की पीड़िता अपने नाना के लिए बीड़ी खरीदने बाजार गई थी।