सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2020-पाँच ऎच्छिक विषयों की परीक्षा आयोजित
जयपुर, @dainikkhabraan। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शनिवार को सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2020 के ऎच्छिक विषय गणित, संस्कृत, उर्दू, ईएएफएम व ड्रॉइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा का आयोजन किया गया।
गणित विषय की परीक्षा की प्रथम पारी में अभ्यर्थियों का कुल उपस्थिति प्रतिशत 23.27 तथा द्वितीय पारी में 23.13 रहा।
संस्कृत की प्रथम पारी में 32.86 व द्वितीय पारी में 32.37 व उर्दू विषय की प्रथम व द्वितीय पारी में 31.06 प्रतिशत अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।
इसी प्रकार ईएएफएम की प्रथम व द्वितीय पारी में 39.88 तथा ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विषय की प्रथम पारी में 41.95 एवं द्वितीय पारी में 40.27 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

