षड्यंत्रपूर्वक बंधक बनाकर युवक की पीट-पीट कर हत्या, एक ही परिवार की दो महिला सहित 6 जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज,
मृतक चक-1आरकेएम घड़साणा निवासी
बीकानेर, @dainikkhabraan। षड्यंत्रपूर्वक युवक को दो दिन तक बंधक बनाकर पीट-पीट हत्या करने का मामला देशनोक थाने में दर्ज हुआ है।
हत्या व एससी/एसटी की संगीन आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज हुआ। मामले की जानकारी देते हुए देशनोक एसएचओ संजयसिंह राठौड़ ने बताया कि चक-1 आरकेएम तहसील घड़साणा निवासी मृतक संदीपसिंह के चाचा दर्शनसिंह जाती रामदासिया सिख ने देशनोक निवासी गिरधारी दान, शुभकरण दान, प्रभुदान, राजूदान, सुनीता कंवर, भंवरीदेवी व 4/5 अन्य के खिलाफ पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप में देशनोक थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
दर्ज मामले के अनुसार मृतक संदीप सिंह व गिरधारी दान खेत पड़ौसी है।
रास्ते को लेकर दोनों में एक वर्ष पूर्व झगड़ा हुआ था जिसके चलते गिरधारी दान संदीपसिंह से रंजिश रखता था।
गत 26 सितम्बर को गिरधारी दान ने अपने बेटों के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक सुनीता कंवर से फोन करवाकर संदीप सिंह को देशनोक बुलवाया।
देशनोक पहुंचने पर शुभकरण दान, गिरधारी दान, राजूदान, भंवरीदेवी व 4/5 अन्य ने मिलकर संदीपसिंह को बंधक बनाकर दो दिन तक पीटते रहे है।
27 सितम्बर की शाम 8:15 बजे खेत जाते समय रास्ता रोककर आरोपी प्रभुदान पुत्र गिरधारी दान ने मृतक के चाचा दर्शनसिंह को कहा कि तुम्हारे भतीजे संदीपसिंह को मरवा दिया है।
चचेरे भाई हरदीपसिंह ने संदीपसिंह को कॉल किया तो पुलिस ने बात करवाई। संदीपसिंह ने अपने चचेरे भाई हरदीपसिंह से कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है।
गिरधारी दान व उसके बेटे व अन्य ने उसके साथ मारपीट की है।
मुझे अंदरूनी चोटें आई है, मैं बात नही कर पा रहा हूँ व फोन कट गया। हरदीप कुछ देर बाद दुबारा फोन किया तो पुलिसवालों ने कहा कि इसे इलाज के लिए पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर ले आए है।
परिजन बीकानेर पहुंचे तो पता चला कि संदीपसिंह की मौत हो गई है। देशनोक पुलिस ने मृतक के चाचा दर्शनसिंह की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले की जांच नोखा वृत्ताधिकारी नेमसिंह चौहान कर रहे है।आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।अबतक कोई गिरफ्तारी नही हुई है

