शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन….

बीकानेर

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन

बीकानेर, @dainikkhabraan । लोकनायक शहीद भगत सिंह संस्थान बीकानेर द्वारा मंगलवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया।

भगत सिंह जयंती के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राज कुमार राजपुरोहित ने भगत सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उपस्थित युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने की बात कही और युवाओं युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर दुख जताया पुष्पांजलि सभा पर उपस्थित सभी युवाओं ने नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की यह कार्यक्रम जवाहर पार्क गजनेर रोड पर किया गया ।

संस्थान के ओर से आयोजनों को लेकर चर्चा हुई और शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी गई।

छोटे बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई और उनको भगत सिंह जी के बारे में पूछा गया और उनको उनके जीवन के बारे में बताया गया ।

लोकनायक शहीद भगत सिंह संस्थान के मुकेश जोशी साचीहर ने बताया शहीद भगत सिंह के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए अपने जीवन को समर्पित करना चाहिए।

इस तरह के आयोजनों से बच्चों और युवाओं में शहीदों के प्रति श्रद्धा भाव उत्पन्न होता है और राष्ट्रप्रेम जागृत होता है ।यह कार्यक्रम शाम 4:00 बजे से जवाहर पार्क में आयोजित किया गया।