सम्मानित किया
बीकानेर, @dainikkhabraan। सोमवार रानी बाजार उद्योग संघ भवन, बीकानेर में जागरूकता सह-स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर्मचारी राज्य बीमा निगम, (ESIC) राजस्थान क्षेत्र, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, (भारत सरकार) के तत्वावधान में किया गया।
यह आयोजन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
इस शिविर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिनियम व नियम के अंतर्गत कर्मचारी को मिलने वाले लाभ बताए गए और अपील की गई कि अधिक से अधिक संस्थाये ESIC अधिनियम में अपना पंजीकरण करवाएं, ताकि और अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान बीकानेर के पी. बी. एम. अस्पताल में असहाय प्राणियों की सेवा करने की मानवता सेवा से प्रेरित होकर असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के अध्यक्ष राजकुमार खड़गावत के साथ संस्थान के सभी सेवादारों का केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा सम्मानित किया गया।


