महिला को कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश कर दो व्यापारियों ने किया गैंगरेप, दुकान में रेप कर बनाई वीडियो क्लिप….

देश पुलिस कार्रवाई भरतपुर राजस्थान राज्य

सामान लेने आई महिला को कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, बेहोश कर दो व्यापारियों ने किया गैंगरेप

भरतपुर, @dainikkhabraan। जिले के बयाना थाने में एक महिला ने दो व्यापारियों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है की दोनों लोगों ने पहले उसे बेहोश कर उससे दुकान के अंदर रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली।

वीडियो क्लिप के आधार पर वह महिला को ब्लैकमेल करते रहे और उसके साथ कई बार गैंगरेप किया।

दुकान के अंदर रेप कर बनाई वीडियो क्लिप
महिला ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया की वह भरतपुर शहर की रहने वाली है और उसकी तीन बेटियां हैं जिनके पालन के लिए वह गली, मोहल्लों में चश्मा, पर्स, पैन बेल्ट बेचती है। करीब डेढ़ महीने पहले सामान ख़त्म हो गया। सामान खरीदने के लिए महिला बयाना सूपा बाजार में पहुंची।

पम्मी नाम के दुकानदार से उसने सामान ख़रीदा। सामान खरीद कर जैसे ही महिला चलने लगी तभी पम्मी ने पड़ोसी दुकानदार संजय से कहा की वह महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाए।

संजय महिला के लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीने के 5 मिनट बाद ही महिला को चक्कर आने लगे। दोनों व्यापारी महिला को दुकान के अंदर ले गए और दुकान के अंदर के केबिन का शीशा लगाकर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। साथ ही महिला की वीडियो क्लिप बना ली। जब महिला को होश आया तो उसने दोनों व्यापारियों का विरोध किया।

दोनों लोगों ने महिला को धमकी दी की अगर वह किसी को भी इस बारे में बताएगी तो वह उसका वीडियो वायरल कर देंगे साथ ही उसके परिवार के लोगों को जान से मार देंगे। दोनों की धमकियों से महिला डर कर अपने घर आ गई।

ब्लैकमेल कर दिया बार-बार दुष्कर्म
घटना के 8 दिन बाद पम्मी ने दोबारा महिला को फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे बयाना बुलाया। पम्मी महिला को रुदावल ले गया जहां से महिला को संजय के साथ भेज दिया। संजय महिला को बांध बरैठा के एक होटल में ले गया और संजय ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। संजय ने दुष्कर्म करने के बाद होटल में पम्मी को बुलाया। होटल में पम्मी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

दोनों लोग महिला को बयाना लेकर आये और उसे बस में बैठा कर भरतपुर भेज दिया।
25 सितंबर को पम्मी ने महिला को फोन कर दोबारा बयाना बुलाया। महिला ने जब बयाना आने के लिए मना किया तो पम्मी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जिसके डर से महिला बयाना पहुंच गई।

बस स्टैंड पर पम्मी गाड़ी लेकर खड़ा हुआ था। पम्मी महिला को एक गाड़ी में बैठा कर सुनसान जगह एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे बयाना के बस स्टैंड छोड़ दिया।

आरोपियों ने महिला का किया पीछा
महिला पम्मी से नजर बचाकर भरतपुर की बस में चढ़ने की बजाय बयाना थाने पहुंची। जहां उसने पुलिसकर्मियों को अपने साथ दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे लिखित में रिपोर्ट लाने को कहा।

महिला थाने से चली गई और कुछ देर बाद वह थाने पर लिखित में रिपोर्ट लेकर पहुंची। इस बात का संजय और पम्मी को पता लग गया वह दोनों महिला के आसपास चक्कर काटने लगे महिला डरकर भरतपुर चली आई।

आज 35 साल की महिला दोनों व्यापारियों के खिलाफ शिकायत लेकर बयाना थाने पहुंची जहां उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।

बयाना थाना अधिकारी पूरन सिंह का कहना है महिला के दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने के बाद मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।