महेश्वरी सेवा सदन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ की साधारण सभा की बैठक,
हरिप्रसाद तापड़िया अध्यक्ष और नारायण प्रसाद कलानी मंत्री बनें
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @dainikkhabraan। महेश्वरी सेवा सदन आडसर बास श्री डूंगरगढ़ की साधारण सभा की बैठक संस्था के 2 वर्षीय चुनाव के लिए आयोजित की गई। चुनाव अधिकारी रामावतार राठी ने चुनाव संपन्न करवाएं जिसमें हरिप्रसाद तापड़िया अध्यक्ष और नारायण प्रसाद कलानी मंत्री सर्वसम्मति से चुने गए।
चुनाव सर्वसम्मति से करवाने में देवकिशन सोमानी, सत्यनारायण मूंदड़ा, लक्ष्मी नारायण झालरिया का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्ष और मंत्री को कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए सदन ने अधिकृत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और मंत्री ने सर्वसम्मति से चुनाव होने पर समाज का आभार प्रकट किया।

