राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बीकानेर जिला शाखा व ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन…..

बीकानेर

कार्यकारिणी का गठन

बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बीकानेर जिला शाखा की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक विकास चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बीकानेर जिले में जगदीश दान बिठू के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही जिला मंत्री का पद रिक्त चल रहा था। जिलाध्यक्ष मनोज सुथार सहित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से लाल चंद परिहार को जिला मंत्री व लूनकरणसर ब्लॉक से दिवंगत नत्थु खा नागरा प्रदेश प्रतिनिधि के स्थान पर बनवारीलाल गुर्जर को प्रदेश प्रतिनिधि मनोनीत किया।