बीकानेर,@दैनिक खबरां।झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार रात को एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया हमले में घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है बताया जा रहा है कि आरोपी पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोदरो गांव में हुई इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (नावाडीह) पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि महिला तकरीबन 40 प्रतिशत तक झुलस गई है नावाडीह पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया कि बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार का विवाह 2 वर्ष पहले परसाबाद की सुमन देवी से हुआ था संजय पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था रविवार शाम को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई जिससे गुस्साए संजय ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

