बीकानेर,@दैनिक खबरां।सुबह सुबह कोरोना के मरीज शहर मे मिलें हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में आज 2 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए है जिसकी पुष्टि कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने की है। डॉ. मीणा ने बताया यह दोनों पॉजिटिव पति पत्नी है और व्यास कॉलोनी के निवासी है । जानकारी मिली है कि 20 दिन पहले ये हनुमानगढ़ में शादी समारोह में गए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इतने दिन बाद इसको पुराने रिकॉर्ड से जोड़ने का कोई औचित्य नही है।

