पुर्व सरपंच पर फर्जी तरीके से सार्वजनिक भूमी पर पट्टा बनाने का मामला दर्ज…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा थाना क्षेत्र के बापेउ गांव के मध्य स्थित सार्वजनिक भुमि का कूटरचित रूप से पट्टा बनाने का मामला सामने आया है और मुकदमा दर्ज हुआ है । गाँव के तुलछाराम पुत्र उमाराम नाई ने न्यायालय में इस्तगासा के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया और आरोप लगाया कि गांव के मध्य स्थित सार्वजनिक भूमि जहां शनी मंदिर व सार्वजनिक कुआं बना हुआ है और महिलाएं पूजन करती है उसी जगह का गांव के ही लोगों ने कूट रचित रूप से सरपंच अन्नाराम के हस्ताक्षर करके पट्टा बना लिया गया और बाद में उसका रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया गया। सेरूणा पुलिस ने माँगी लाल पुत्र बहादुर सिह पुरोहित, सत्यनारायण सिंह पुत्र मांगीलाल जाति पुरोहित, भवानी सिंह पुत्र मांगीलाल जाति पुरोहित, सुमेर सिंह पुत्र मांगीलाल जाति पुरोहित, तत्कालीन सरपंच श्रवण राम मदेरणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन सरपंच ने उक्त पट्टे का रजिस्ट्रेशन किया था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।