शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात….

उदयपुर देश पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भवती हुई तो करा दिया गर्भपात

उदयपुर/बांसवाड़ा, @dainikkhabraan। जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में कुछ दिनों के लिए उदयपुर से मेहमान आई युवती से संपर्क-संवाद के बाद यौन शोषण का मामला सामने आया है।

शादी करने का झांसा देकर हुए कृत्य से युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने विश्वास में लेकर गर्भपात करा दिया। मामला उदयपुर से आने पर अब पुलिस ने आरोपी को नामजद किया है।

पुलिस के अनुसार हाल उदयपुर में रह रही युवती ने इस संबंध में उदयपुर के एक थाने में पिछले दिनों रिपोर्ट दी थी। इसमें उसने बताया कि गत 11 दिसंबर को वह बांसवाड़ा के एक ग्रामीण क्षेत्र में शादी में आई थी।

यहां विवाह समारोह में दो-तीन दिन रहने के दौरान क्षेत्र के युवक से संपर्क हुआ। आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए।

अलग-अलग जगह ले जाकर यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने कुछ दवाएं खिलाई, जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद आरोपी शादी के लिए टालमटोल करते हुए संबंध खत्म कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उसने उदयपुर लौटकर शहर के एक थाने में रिपोर्ट दी।

उदयपुर पुलिस ने घटना बांसवाड़ा जिले में होने से मामला ग्रामीण क्षेत्र के थाने को भेजा। पुलिस ने झांसे में लेकर यौन शोषण कर गर्भपात करने के आरोप में केस दर्ज किया।