वंदे मातरम टीम ने सुमन छाजेड़ का किया सम्मान….

बीकानेर

वंदे मातरम टीम ने सुमन छाजेड़ का किया सम्मान

बीकानेर, @dainikkhabraan। जस्सूसर गेट के बाहर रांकावत भवन में रविवार को वंदे मातरम टीम द्वारा सेवाभावी सम्मान पार्षद और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ तथा वंदे मातरम टीम के संरक्षक मालचंद जोशी का भव्य सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मंच द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता मूलाराम बोबरिया शिक्षा के क्षेत्र में सीए करिश्मा पारीक सेवा के क्षेत्र में मुकेश जोशी वयोवृद्ध राजनीतिक कार्यकर्ता बाबू लाल खत्री धर्म प्रेमी महेंद्र बरडिया का वंदे मातरम टीम द्वारा सम्मान किया गया।

वंदे मातरम मंच टीम के संस्थापक विजय कोचर ने बताया कि समाज में सेवा की भावना से काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ लोगों को वंदे मातरम मंच टीम हर साल सम्मानित करता है।

रविवार के इस कार्यक्रम में वंदे मातरम मंच टीम के विजय कोचर, मुकेश जोशी, किशोर बांठिया, बाबूलाल खत्री, महेंद्र बेड़िया, ओम आचार्य, रविंद्र सिंह, मदन सिंह चौहान, रामलाल बाबरिया, भंवरलाल लिंबा, आनंद गॉड, श्यामसुंदर भोजक, नारायण पारीक, कैलाश पारीक, चंद्र प्रकाश करनानी, ललित जवर, संजय, वेद, राजेश जोशी, रमेश भाई, गिरिराज पारीक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुमन छाजेड़ और मालचंद जोशी का माल्यार्पण शॉल और श्रीफल देकर वंदे मातरम टीम द्वारा सम्मान किया गया।