कोरोना टीकाकरण को लेकर PM ने की हाईलेवल की बैठक…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।नई दिल्ली:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टीकाकरण को लेकर एक हाईलेवल बैठक की।इस बैठक में सरकार के मंत्रियों के साथ साथ स्वास्थ विभाग के आला अफसरों ने शिरकत की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैठक के दौरान देश में कोविड-19 संबंधी स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि वैज्ञानिकों ने भारत में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आगाह किया है।दावा किया देश में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होंगे।लिहाजा सरकार भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।इसके रोकथाम के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे है। वहीं देश में वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ ली है. वयस्कों का लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसी बीच अब प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एक बड़ी बैठक की है।