बीकानेर: फेसबुक पर स्टोरी लगाकर व दोस्त को फोन कर एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

फेसबुक पर स्टोरी लगाकर व दोस्त को फोन कर एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी।

लूणकरणसर/बीकानेर, @dainikkhabraan। फेसबुक पर स्टोरी लगाकर व दोस्त को फोन कर एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकालकर लूणकरणसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। टाइगर फोर्स के मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक रोझा निवासी किसनलाल पुत्र दर्शनसिंह बाजीगर है जिसकी उम्र लगभग 27-28 वर्ष है।

मुकेश कुमार के अनुसार मृतक किसनलाल ने नहर में कूदने से पहले अपनी फेसबुक पर नहर की स्टोरी लगाई और गांव के अपने मित्र को फोन कर यह बोला कि वह नहर में कूद रहा है और तुम घर जाकर परिजनों को बता देना। जब तक उसका दोस्ता व परिजन मौके पर पहुंचे तब तक युवक नहर में कूद चुका था। उसके बाद गोताखारों की मदद से नहर में तलाश शुरू की। घटनास्थल से करीब 165 फीट दूरी पर उसका शव मिल गया।

फिलहाल शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। यह घटना लूणकरणसर कस्बे के 290 आरडी नहर की पुलिया की है। जहां युवक ने नहर में कूदकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है