बीकानेर,@दैनिक खबरा। एक माह पुर्व नयाशहर थाने में दर्ज दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। एएसआइ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जोधपुर जालौरी गेट हाल रामपुरा बस्ती गली नंबर 17 निवासी रिंकु जावा पत्नी रमेश वाल्मीकि को गिरफ्तार कर। न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विदित रहे कि 6अगस्त को बेबी देवी पत्नी प्रभकुमार वाल्मीकि ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था कि उसका बेटा सुदेश कुमार रिंकू नाम की महिला के साथ रहता था। उक्त महिला ने उसके बेटे को आत्महत्या के करने े लिए मजबूर किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी महिला रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।

