एकतरफा प्यार के चलते सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के सामने खुद को मारी गोली…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।बिहार के बेगूसराय से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां एकतरफा प्‍यार में एक सनकी युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया युवक जिस युवती से प्‍यार करता था उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी इससे तिलमिलाया युवक लड़की से मिलने जा पहुंचा युवती के घर के बाहर वह बातचीत कर रहा था इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और उसने कथित तौर पर खुद के सिर में गोली मार ली इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस को मौके से कोई हथियार नहीं मिला है वहीं युवक के परिजनों ने हत्‍या की आशंका जताई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बासुदेवपुर चंदपुरा गांव निवासी साजन कुमार महतो अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था वह उस युवती से शादी करना चाहता था लड़की का कहना है कि उसका साजन से कोई प्रेम संबंध नहीं था और वह शादी के लिए जिद कर रहा था युवती की शादी कहीं और तय हो गई जब यह बात युवक को पता चली तो युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया।

साजन ने युवती के घर के बाहर ही उससे बात की बताया जाता है कि इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया युवक ने युवती के सामने ही अपने सिर में गोली मार ली गोली चलते ही अफरातफरी मच गई ग्रामीणों के अनुसार प्यार में असफल होने पर युवक ने खौफनाक कदम उठाया वह युवती को लेकर काफी परेशान था इसी से नाराज होकर प्रेमिका के घर पहुंचकर उसने आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।