रात को खेत में सो रही 18 वर्षीय लड़की को तीन युवकों ने अगवा कर किया सामुहिक दुष्कर्म, पिड़िता ने जहर खाया, मौत….

जोधपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

जोधपुर, @dainikkhabraan जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव में खेत में पिता के साथ सो रही युवती आधी रात को लापता हो गई। तीन युवकों ने इसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पिता की नींद टूटने पर बेटी को दुसरे खेत में पाया।

दुष्कर्म से आहत पीड़िता ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। मृतका की बड़ी बहन के ननद के लडक़े को नामजद किए जाने के साथ दो और युवकों की इसमें कारस्तानी बताई गई है। पुलिस अब दुष्कर्मियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ओसियां वृताधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि एक गांव की रहने वाली 18 साल की लडक़ी 5 सितंबर की रात को अपने पिता के साथ खेत में सो रही थी। तडक़े चार बजे उसके पिता की नींद टूटी तब वह अपने खेत पर नहीं मिली। इस पर पिता ने उसकी तलाश की तब वह अन्य खेत पर थी। जब वह वहां पहुंचा तब तीन युवक वहां से भागते देखे गए। एक युवक की पहचान उसने अपनी बड़ी बेटी के ननद के पुत्र मांगीलाल के रूप में की।

इस घटना के बाद पीडि़ता ने जहर पी लिया। तबीयत बिगडऩे पर पहले उसे लोहावट अस्पताल ले जाया गया। बाद में जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर कर दिया गया। मगर उसकी सोमवार को मौत हो गई। वृताधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

इसमें मृतका के पिता ने बड़ी बेटे के ननद के पुत्र मांगीलाल सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने और बेटी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। घटना में लिप्त आरोपी अभी हाथ नहीं लगे है। इनकी तलाश की जा रही है।