विद्युत विभाग सहित प्रशासन की लापरवाही के शिकार हो रहे बेजुबान जानवर, करंट लगने से गाय की मौत…..

बीकानेर

जलदाय और विद्युत विभाग की लापरवाही से हों रही पशुओं की मौत

बीकानेर, @dainikkhabraan। कहने को तो प्रशासन सचेत हैं। लेकिन लापरवाही का दौर जारी है। कागजी कार्रवाई में किसी भी विभाग को देख ले तो सम्पुर्ण काम सही मिलता है लेकिन धरातल पर अमल में लाना काफी मुश्किल है। ऐसा ही मामला कुछ बिजली महकमे का है। बंबलू गांव में नोरंगदेसर रोड़ स्थित बने बोरवेल के बिजली कनेक्शन की तारें सरे राह खुली पड़ी है ना तो इनको को कहने वाला है ना कोई देखने वाला। ऐसी लापरवाही की वजह से आए दिन पशुओं की मौत हों रही हैं।

एसएफआई जिला उपाध्यक्ष ओमसिंह ने बताया कि बोरवेल से जुड़ी तार खुली ही पड़ी हैं और तार जगह-जगह से कटी हुई हैं जिससे करंट प्रवाहित होता रहता हैं। इतना ही नहीं पास ही विद्युत ट्रांसमीटर होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हों सकता है। हर दिन कई जगहों पर पशुओं की करंट लगने से मौत हो रही हैं। इस संबंध में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हों रही हैं। विभाग को चेतावनी दी कि अगर विभाग जल्द से जल्द इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाएगा तो उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी विभाग की होगी।

सवाल यही उठता है कि बोरबेल मालिक आखिर ऐसी लापरवाही क्यों कर रहें हैं। बिजली रिडिग लेने जाने वाले कर्मचारियों की आखिर इन खुलें पड़े तारों पर नजर क्यों नहीं जाती??