राज्य स्तरीय कुश्ती अंडर-23 के लिए जिले के पहलवानों का हुआ चयन….

खेल बीकानेर

राज्य स्तरीय कुश्ती अंडर-23 के लिए जिले के पहलवानों का हुआ चयन

बीकानेर, @dainikkhabraan। जिला कुश्ती संगम द्वारा बीकानेर जिले के पहलवानों का चयन प्रतियोगिता के आधार पर पटेल बालविहार व्यामशाला पटेल नगर में किया गया।

कुश्ती संगम के सचिव जगन पूनियां ने बताया विजय हुए पहलवान दिनांक 7 सितंबर से 9 सितंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करौली में भाग लेंगे। निष्पक्ष एवं सही निर्णय के लिए जिला खेल अधिकारी व संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला, मांगेराम पूनियां, मानसिंह, प्रदीप कमांडो, महेंद्र सिंह चौहान, छोटू, पालाराम, भोमाराम, भूरमल सहदेव, महावीर कुमार सहदेव आदि गण मान्य लोगों की उपस्थितर में यह आयोजन हुआ। पहलवान महावीर कुमार सहदेव, सहीराम एवं लक्ष्मण सारस्वत इस दंगल में निर्णायक रहे।