तमिलनाडु (Tamil Nadu) के चेन्नई (Chennai) से ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला (Viral News) सामने आया है। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी दुकानदार के पास से नाबालिग बच्चियों के 50 अश्लील वीडियो बरामद किए हैं।
दो बहनों ने 5 लड़कियों का करवाया रेप
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस (Police) ने आरोपी दुकानदार की पहचान 48 साल के पेरुमल के रूप में की है। यहां दो सगी बहनों ने दुकानदार का उधार चुकाने के लिए उसे अपनी नाबालिग बेटियों का रेप करने और इस शर्मनाक वारदात का वीडियो बनाने की इजाजत दी। इतना ही नहीं इन दो बहनों ने अपनी बेटियों के अलावा अपनी तीन सहेलियों का रेप भी दुकानदार से करवाया। इस तरह दोनों बहनों ने अपनी दो बेटियों और 3 सहेलियों का रेप करवाया।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
बता दें कि इस खौफनाक मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को खबर मिली कि दुकानदार बैन तंबाकू बेचता है। फिर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा तो बैन तंबाकू के साथ वो मोबाइल भी बरामद हुआ, जिसमें नाबालिग बच्चियों के साथ की गई हैवानियत के 50 वीडियो थें।

मोबाइल में मिले 50 अश्लील वीडियो
पहले पुलिस को लगा कि आरोपी दुकानदार ने अश्लील वीडियो इंटरनेट से डाउनलोड की होंगी। लेकिन जब उन्होंने वीडियो को गौर से देखा तो वीडियो में पेरुमल ही था। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार पेरुमल से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। उसने पुलिस को बताया कि पिछले 6 महीने में वो 5 नाबालिग बच्चियों का रेप कर चुका है।
वारदात के खुलासे के बाद पुलिस ने दुकानदार पेरुमल और आरोपी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

