श्रीगंगानगर, @dainikkhabraan। श्रीगंगानगर शहर में सुखाडिय़ा सर्किल स्थित एक होटल में नाबालिग का विवाह करवाये जाने की सूचना मिलने पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने परिजनों को नाबालिग का विवाह करवाने से रूकवाया। जिले के चुनावढ़ थाना क्षेत्र 9एच ढींगवाली जाटान की निवासी एक नाबालिग लड़की का विवाह उसके परिजन करवा रहे थे। बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमले को साथ लेकर पहुंच समिति के सदस्यों ने बाल विवाह को रूकवाया व परिजनों को पाबन्द करवाया।

