जयपुर, @dainikkhabraan। सीएम अशोक गहलोत अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट ठीक आने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत को आज सवाई मान सिंह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।
बता दें कि जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने शनिवार को ही कहा था कि मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट ठीक आई है और वह अच्छा महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर रोगी को एंजियोप्लास्टी के 24 घंटे के बाद घर भेज दिया जाता है।

