भादरा/बीकानेर, @dainikkhabraan। भादरा में एसएफआई का 2 दिवसीय राज्य स्तरीय कांवेंसन आयोजित किया गया। जिसमे एसएफआई की राजस्थान की राज्य कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कुल 45 सदस्यों को लिया गया और 15 का सचिव मंडल बनाया गया जिसमें एसएफआई ने बीकानेर के अनिल बारूपाल पर विश्वास जताते हुए राज्य में सयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।

