रक्तदान शिविर
बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में शुक्रवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों ने रक्तदान किया।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुंदर बैरड ने बताया कि राजीव गांधी ने युवाओं के लिए कई कार्य किए थें। ऐसे में उनकी जयंती पर आज युवा रक्तदान कर उन्हें नमन कर रहे हैं।


