बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिला में लगातार ट्रेन से कटकर या आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह पवनपुरी क्षेत्र में मुरलीधर व्यास काॅलोनी निवासी कैलाश नाथ (हलवाई) 23 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। कारणों का अभी पता नहीं चला हैं। पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल में मोर्चरी में रखवाया है।

