अब उद्योग विभाग का नाम उद्योग एवं वाणिज्य विभाग होगा,राज्य सरकार ने किया आदेश जारी…

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।जयपुर, 19 अगस्त। राज्य सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर उद्योग विभाग का नाम बदलकर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कर दिया है। संयुक्त शासन सचिव श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि विभाग का नाम बदलने से विभाग के कार्यों का दायरा बढ़ेगा अब विभाग उद्योग के साथ ही वाणिज्य क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों के लिए भी योजनाएं बना सकेगा। विभाग का नाम बदलने के साथ ही इसके विभिन्न कार्यालयों और शासन सचिव एवं आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के पदनाम भी परिवर्तित हो जाएंगे।