बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिले के नवनियुक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। भाटी का जिला आर्गनाइजर धीरज शर्मा द्वारा स्कार्फ पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। स्वागत में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त कविता जैन उपस्थित रहे।


