बीकानेर, @dainikkhabraan। लिव इन में रखा। इसके बाद सबकुछ लूटकर शादी से मुकर गया। इस मामले को लेकर कोटगेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर संजय सिंह करेंगे ।
यह है पूरा मामला 32 वर्षीय स्त्री ने कसाइयों की बारी निवासी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है । सब इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पीडिता ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह चार साल से युवक के संपर्क में थीं। आरोपी ने शादी का वादा किया। इसीलिए वह लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। इस दौरान आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी शादी से भी इन्कार कर रहा है। रिलेशनशिप के दौरान आरोपी ने उसके सोने चांदी के गहने भी ले लिए।

