बीकानेर,@dainikkhabraan। अरोड़ा खत्री भाटिया सूद खुखरायण ब्रह्मख़त्रिय और सिन्धी बिरादरी की सेवा और उत्थान हेतु निरन्तर कार्यरत अखिल भारतीय संगठन ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा ने महिला प्रकोष्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा सूर्यवंशी कमला अनेजा जी के अनुमोदन पर सूर्यवंशी रेखा दुआ को महिला राष्ट्रीय महासचिव, सूर्यवंशी राज गौरी को महिला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सूर्यवंशी रचना सचदेवा को दिल्ली प्रदेश की महिला प्रकोष्ट की कार्यकारी संयोजिका के रूप में नियुक्तियां की।
उपरोक्त राष्ट्रीय एवम प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों के साथ साथ विधानसभा की जिम्मेवारियों की भी घोषणा की जिसमें सूर्यवंशी पम्मी लूथरा को जींद विधानसभा महिला कार्यकारी संयोजक, सूर्यवंशी शैफाली अनेजा को बीकानेर पश्चिम विधानसभा महिला अध्यक्ष और सूर्यवंशी ज्योति वधवा @ रंजना को बीकानेर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा जी और सभी राष्ट्रीय संरक्षकों सूर्यवंशी प्रेम अनेजा, सूर्यवंशी अमृत लाल छाबड़ा, सूर्यवंशी के एल चावला, सूर्यवंशी नरेश आहूजा का आभार जताया और उन सबको विश्वास दिलाया कि जो भरोसा उन्होंने हम पर जताया है उस भरोसे को टूटने नहीं देंगे और उम्मीद से अधिक कार्य करके दिखाएंगे।
महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारीयों का परमजीत कोचर, नरेंद्र कामरा, राजिंद्र पाहुजा, खिलेश्वर विज, प्रिंस दुआ, अधिवक्ता अमन खट्टर, कृष्ण हांडा, सुनील अरोड़ा, रविंद्र पुंजनानी, डॉ सुधीर छाबड़ा, नरेश सेठी, भारत भूषण वधवा, अजय छाबड़ा, ललित गिरधर, सतीश मक्कड़, अशोक बाघला ने स्वागत किया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के लिये अच्छा कार्य करने की शुभकामनाएं दी।

