24 घण्टे में 6 आरोपियों को पकडऩे पर पुलिस का स्वागत
सादुलपुर, @dainikkhabraan। कस्बा राजगढ के निकटवर्ती गांव गगोर में दो बकरी पालकों की हत्या के मामले में पुलिस ने की तुरंत कार्रवाई करने व 24 घण्टे के अंदर मामले का खुलासा कर मुलजिमों को गिरफ्तार करने पर सादुलपुर विधायक पदमश्री डॉ कृष्णा पूनियां ने पुलिस थाना आकर समस्त स्टाफ को बधाई दी व हौसला अफजाई की पुरे जिले में विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने जघंन्य अपराध हत्याकाण्ड में टीम वर्क मदद से जल्द से जल्द खुलासा करने पर चूरू पुलिस को बधाई दी हेै।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त वारदात को खुलसा करने वाली टीम को जिला मुख्यालय स्तर पर पारितोषिक दिलवाने की घोषणा की है। राजगढ विधायक डॉ कृष्णा पूनियां ने जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस से आग्रह किया कि इस जघन्य हत्याकाण्ड में पर्दाफराश करने एवं मुलजिमान की गिरफ्तारी करने में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पुलिस मुख्यालय एवं सरकार स्तर पर विशेष पदोन्नती हेतु भेंजे तथा मैं भी सरकार से पुरजोर सिफारिश करूगी।
इसी क्रम में आरएलपी समर्थकों व सामाजिक संगठनों ने पुलिस का अभिनंदन किया कर आभार जताया। सामाजिक संगठन पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस थाने पर पहुंचे। जहां पर मिठाई बांटकर डीएसटी टीम का एवं पुलिस अधिकारियों का माल्यार्पण कर मिठाईयां खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर आरएलपी अध्यक्ष अनूप पुनिया ने कहा कि खाकी ने एक बार फिर आमजन में विश्वास पैदा किया है, जिसके लिए क्षेत्र के लोग पुलिस के आभारी हैं। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व गगोर गांव में 2 बकरी पालकों की हत्या कर बकरियां चोरी करके ले गए थे, जिनमें से 8 अपराधियों को पुलिस ने राउंडअप कर लिया तथा 24 घंटे के अंदर ही यह कार्रवाई करने पर शहर के लोगों ने पुलिस का आभार जताया व अभिनंदन करते हुए पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।


