भाई ने मार डाला भाई को: मामा-बुआ के बेटों में अर्से से चल रहा था आपसी विवाद….

देश पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

भाई ने मार डाला भाई को: मामा-बुआ के बेटों में अर्से से चल रहा था आपसी विवाद, सोमवार रात बुलाया घर पर और पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस अब मौके पर

बीकानेर, @dainikkhabraan। मामा-बुआ के बेटों में आपसी विवाद के चलते सोमवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। अपने बुआ के बेटे को घर पर बुलाकर उसे लाठियों व सरियों से इतना मारा कि उसका सांस ही निकल गया। घटना नोखा तहसील के जेगला गांव की है, जबकि मृतक देशनोक के पास किसी रोही का रहने वाला है। मौके पर नोखा सीओ नेमसिंह पहुंच गए हैं और घटना स्थल का मुआयना कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जेगला में बीवर दान की ढाणी में रहने वाले युवक को अपने बुआ के बेटे घनश्याम दान पर किसी घरेलू मामले को लेकर शक था। ऐसे में उसे विवाद निपटाने के लिए घर पर बुलाया गया। घनश्याम दान अपने ननिहाल चला गया। जहां काफी देर तक बातचीत के बाद उस पर हमला बोल दिया। उसके सिर व अन्य हिस्सों पर लाठियों व अन्य भारी सामान से इतने वार किए गए कि उसकी हत्या हो गई। घटना का सुबह पुलिस को पता चला तो नोखा पुलिस के साथ सीओ नेम सिंह भी मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद आरोपी वहां से निकल गया लेकिन सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि आरोपी का नाम अब तक पुलिस ने अब तक नहीं बताया है। सीओ मौके पर पहुंचे तो नोखा, पांचू और देशनोक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों के प्रयास से ही आरोपी युवक को राउंडअप किया गया।

घटना स्थल पर शराब की दो बोतलें भी दिखाई दी है। आशंका जताई जा रही है कि घनश्याम दान को मारने से पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई ताकि वो सामना नहीं कर सके। इसके अलावा भी पुलिस ने मौके से लाठियां बरामद की है जो संभवत मारने में काम ली गई है। आसपास के लोगों से भी देर रात के घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।