मां के सामने ट्रेन से कटीं बेटियां:2 और 4 साल की बेटियां मां का भी हाथ कटा; जयपुर रेफर

बीकानेर

मां के सामने ट्रेन से कटीं बेटियां:2 और 4 साल की बेटियों के स

अपनी मां के साथ खेत पर जा रही 4 व 2 साल की 2 बच्चियों की मरूधर एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका एक हाथ कट गया है। यह हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे नागौर के मीठड़ी गांव में हुआ। 2 बेटियों का शव व घायल महिला को उसी ट्रेन से नावां रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। यहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया। दोनों बच्चियों के शव को नावां CHC की मॉर्च्यूरी में रखा गया है।

बसु देवी पत्नी गजेंद्र जाट (25) निवासी गांगवा अपनी बेटी मोनिका (4) व गुड्डी (2) के साथ अपने पीहर (मायके) मीठड़ी गांव आई थी। यहां पहुंचने के बाद वो पीहर में अपने घर सीधे नहीं गई। उसने सोचा कि पिता का खेत देखते चलूं। इसलिए वह खेत की ओर जाने लगी। खेत रेलवे पटरी के किनारे था। वह रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी कि मरूधर एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। साथ में, मोनिका और गुड्‌डी भी थीं। मोनिका व गुड्‌डी की मौके पर ही मौत हो गई। बसु देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक हाथ भी कट गया था। हादसे के बाद ट्रेन थोड़ी दूर आगे जाकर रुक गई।

अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल बसु देवी और उसकी दोनों मासूम बेटियों के शव उसी ट्रेन की सहायता से नावां रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां पहले से ही एंबुलेंस तैयार खड़ी थी। 108 एम्बुलेंस की सहायता से नावां CHC पहुंचाए गए। बसु देवी की हालत ज्यादा खराब होने पर डाक्टर ने प्राइमरी ट्रीटमेंट देकर जयपुर रेफर कर दिया।

मां के सामने ट्रेन से कटीं बेटियां:2 और 4 साल की बेटियों के साथ ट्रैक पार कर रही थी महिला, मरूधर एक्सप्रेस की चपेट में आई, बच्चियों की मौत, मां का हाथ कटा; जयपुर रेफर