प्रोफेसर अशोक आचार्य की पुण्यतिथि पर युवकों ने किया रक्तदान -महावीर कुमार सहदेव
बीकानेर, @dainikkhabraan। समाजसेवी प्रोफेसर अशोक आचार्य की पुण्यतिथि पर आज पीबीएम हॉस्पिटल में रक्तदान व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन सी एच ए के जिला संयोजक रवि आचार्य के नेतृत्व में कोविड स्वास्थ्य सहायक नर्सेज कर्मियों एवं अन्य जाति समुदाय के युवकों ने स्वर्गीय 81 वर्षीय प्रोफेसर एवं समाजसेवी अशोक आचार्य की स्मृति में खुलकर रक्तदान किया।
जिला संयोजक रवि आचार्य ने बताया कि यंहां 75 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने आए युवकों को श्रद्धांजलि सभा में संबोधित करते हुए रवि आचार्य ने कहा कि ऐसे अवसरों पर युवाओं को रक्तदान कर एक अच्छा संदेश समाज को देना चाहिए और कहा कि अगर हमारे रक्त देने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचती है तो इससे बड़ा दुनिया में और कोई पुण्य का काम नहीं इसलिए समय-समय पर हर एक युवक को रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर रक्त दाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

