बैंक अधिकारियों की गलती से दर्जनों किसान क्लेम से वंचित,पूर्व मंत्री बेनीवाल ने मंत्री से मिलकर अवगत करवाया….

बीकानेर

बैंक अधिकारियों की गलती से दर्जनों किसान क्लेम से वंचित,पूर्व मंत्री बेनीवाल ने मंत्री से मिलकर अवगत करवाया

लूनकरनसर/बीकानेर, @dainikkhabraan। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत तहसील के करीब ढाई दर्जन से अधिक किसानों का कृषि फसल बीमा  बैंक अधिकारियों की नाफरमानी की वजह से खटाई में पड़ गया है जिसे लेकर पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने राज्य के मंत्री उदयलाल अंजना से मिलकर समाधान करवाने की मांग की है।

बेनीवाल ने मंत्री को अवगत करवाया कि तहसील के कागासर, आडसर, खाफरसर, नाथूसर, गारबदेशर, छटासर, नकोदेशर, कुबिया आदि गांवों के 34 किसानों ने खरीफ 2019 की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कालू बैंक से करवाया और उनके बैंक केसीसी खातों से बीमा प्रीमियम की कटौती भी हुई लेकिन बैंक अधिकारियों की गफलत की वजह से किसानों के गांव व पटवार हल्का गलत अंकित होने के कारण किसानों के फसलों के क्लेम गड़बड़ा गए हैं।

पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल खराब होने का मुआवजा नहीं मिलने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। बेनीवाल ने कृषि मंत्री व जिला कलेक्टर से भी मामले में हस्तक्षेप कर कार्यवाही करने का आग्रह किया है।