जानें सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है खाली पेट नींबू पानी पीना
Health Tips, @dainikkhabraan। नींबू तो लगभग हर रोज़ ही खाने में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि ये केवल खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि सेहत को दुरुस्त रखने में भी ख़ास रोल निभाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नींबू में विटामिन सी, ई, बी-6, थियामिन, नियासिन, रिबोफ्लोविन और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई सारे फायदे पहुंचाते हैं. लेकिन इसका सेवन अगर रोज़ सुबह खाली पेट नींबू पानी के ज़रिये किया जाये, तो ये सेहत के लिए कई ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइये जानते हैं कि खाली पेट नींबू पानी पीने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।
पाचन को सही रखता है
पाचन सम्बन्धी दिक्कतों को कम करने में नींबू पानी काफी मदद करता हैं। ये हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है जिसकी वजह से गैस, कब्ज़, अपच जैसी दिक्कतों से निजात मिलती हैं।
इम्यूनिटी मजबूत बनाता है
इम्यूनिटी को मजबूती देने में नींबू पानी काफी मदद करता हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी और पोटैशियम इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर पोषक तत्वों का अवशोषण ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाता है। जिसकी वजह से बीमार होने का खतरा कम होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें काफी मात्रा में सिट्रस एसिड और विटामिन-सी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में ख़ास भूमिका निभाता है।
वजन घटाने में मदद करता है
वजन कम करने के लिए खाली पेट नींबू पानी का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करता है। इसके साथ ही शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
बॉडी को हाइड्रेट रखता है
नींबू पानी पीने से बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं। इसमें काफी मात्रा में विटामिन्स और मिनरल होते हैं जो शरीर को गर्मी से बचाने और पानी की कमी को पूरा करने का काम करते हैं।
स्किन हेल्दी रखता है
नींबू पानी का सेवन करने से स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी कोलेजन फॉर्मेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता हैं।
लिवर की सेहत दुरुस्त रखता है
नींबू पानी के सेवन से लिवर की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद भी मिलती है। इससे लिवर साफ़ रहता है साथ ही लिवर की एनर्जी रिस्टोर होती है और ये पूरी रात एक्टिव रहता हैं।

