महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल:कक्षा-1 में एडमिशन की लॉटरी कल, 60 सीटों पर प्रवेश के लिए 565 दावेदार – बीकानेर
बीकानेर, @dainikkhabraan । मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल की पहली कक्षा में प्रवेश की लॉटरी 20 जुलाई को निकाली जाएगी। पहली कक्षा में 60 सीटों पर प्रवेश होगा। एडमिशन के लिए 565 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लॉटरी 20 जुलाई को सुबह 9 निकाली जाएगी। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 5 से 7 साल के बीच में होनी चाहिए।
लॉटरी के दिन स्टूडेंट्स की प्रवेशित और वेटिंग सूची जारी होगी। सभी क्लास में 74 रिक्त सीटों पर 1443 आवेदन आए हैं। वहीं, कक्षा दो से पांचवीं में प्रवेश के लिए 21 जुलाई को निकलने वाली लॉटरी के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने आदेश जारी किए हैं। अब यह लॉटरी 24 जुलाई को निकाली जाएगी। जबकि छठी कक्षा में प्रवेश की लॉटरी 22 जुलाई, सातवीं और आठवीं की पूर्व की भांति 23 जुलाई को निकाली जाएगी।

